सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

नवी मुंबई के शिरवने एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित सुबोधा कंपनी में आज सुबह आग लग गई। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है, और अब तक लगभग 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।सुबोधा कंपनी केमिकल उत्पादों का निर्माण करती है, जिससे आग के फैलने का खतरा अधिक होता है। दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


