नागपुर के फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा, ड्रग्स समेत बिल्डर गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुलिस ने नागपुर के एक फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा है। यह घटना नागपुर शहर के कामठी इलाके में एक फार्महाउस में हुई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को एमडी ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नागपुर के कामठी स्थित एक फार्महाउस में रेव पार्टी चल रही है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर रेव पार्टी पर रोक लगा दी। घटनास्थल से १.३१ ग्राम एमडी, दो कारें और कुछ अन्य सामान जब्त किया गया है, जिनकी कीमत कुल 26 लाख रुपये है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नागपुर के कामठी इलाके में एक फार्महाउस में शनिवार को रेव पार्टी का आयोजन किया गया था। इसकी योजना एक बिल्डर ने बनाई थी। बिल्डर और उसके दो प्रॉपर्टी डीलरों ने इस रेव पार्टी के लिए मुंबई से चार युवतियों को बुलाया था। इस पार्टी में एमडी ड्रग्स, शराब और हुक्का का भी इंतजाम किया गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही नागपुर पुलिस ने रात में ही फार्महाउस पर छापा मारा। इस दौरान लड़कियां पार्टी में नशे में पाई गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बिल्डर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रेव पार्टी के लिए ड्रग्स कहां से प्राप्त की गई और ड्रग्स की आपूर्ति किसने की ? पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...

नवी मुंबई में रिश्वत कांड: डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद 15 अधिकारी जांच के दायरे में

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग...

मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल की सख्त सजा।

मुंबई वार्ता संवाददाता एक विशेष पॉक्सो अदालत ने शुक्रवार...

मुंबई में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई क्षेत्र में मतदाता सूची के...