मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

गणेश चतुर्थी के अवसर पर नागपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच एक स्कूल के सामने दसवीं कक्षा की छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना अजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजनी रेलवे कॉलोनी स्थित सेंट एंथोनी स्कूल के पास हुई। आरोपी भी नाबालिग है और हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। घटना से हड़कंप मच गया है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।


मृतक छात्रा की पहचान एंजेल जॉन (१६) के रूप में हुई है। वह सेंट एंथोनी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। नाबालिग आरोपी रामबाग इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे स्कूल की छुट्टी हुई। इसके बाद एंजेल अपने दोस्तों के साथ घर जाने के लिए स्कूल से बाहर आई, तो नाबालिग आरोपी कुछ मीटर की दूरी पर उसका इंतज़ार कर रहा था। उसने उससे बात करने की कोशिश की। लेकिन वह उससे बचती हुई आगे बढ़ने लगी। बाइक पर आए आरोपी ने उसे पकड़ लिया और अपनी जेब से चाकू निकालकर उसकी छाती पर वार कर दिया। बच्ची चीखते हुए गिर पड़ी और उसे गहरा ज़ख्म दिया। आरोपी उसे चाकू मारता रहा। इसके बाद, वह बाइक वहीं छोड़कर अजनी रेलवे कॉलोनी स्थित हॉकी मैदान की ओर भाग गया।


इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग मौजूद थे, जिससे भगदड़ मच गई। स्कूल और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। अजनी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आरोपी और एंजेल एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। वह उसके स्कूल का पूर्व छात्र था। हालाँकि, उसकी बुरी संगत के कारण एंजेल ने उससे नाता तोड़ लिया था। एकतरफा प्यार के कारण यह हत्या की गई है।


