मुंबई की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य, भाजपा पूर्व महापौर ने लगाया अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप।

Date:

■ मोदी जी से लगाई भ्रष्टाचार मिटाने की गुहार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में एक तरफ भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है दूसरी तरफ मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की वजह से लोगों की जान जा रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मिलीभगत से देश में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है ,इसे खत्म करने हेतु पी एम मोदी को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उक्त आरोप मुंबई भाजपा के वरिष्ठ हिंदूवादी नेता ,भाजपा हॉकर्स यूनिट के अध्यक्ष और पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने लगाए हैं ।

उन्होंने एक प्रेस बयान में सड़कों पर हुए भारी गड्ढों के कारण हो रही मौतों पर चिंता जताई है और इसके लिए जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बारिश हो रही है ,भ्रष्टाचार की वजह से सड़कों का काम व्यवस्थित नहीं हुआ है। जगह जगह सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए है । गद्दों में गिरकर कई जाने जा चुकी हैं । हाइवे और फ्लाईओवर ब्रिज पर गड्ढे हो गए हैं जिससे घंटों गाड़ियों का जाम लगा रहता है। भाष्टाचार मुक्त भारत बनाना ज़रूरी है, और यह काम सिर्फ और सिर्फ मोदीजी ही कर सकते है ऐसा विश्वास देश के लोगो को है।

■ गणेश प्रतिमाओं की हो रही अवमानना.

भाजपा नेता बाबुभाई भवानजी के मुताबिक हर गली मोहल्लों में श्री गणेश विराजमान हैं। गड्ढों की वजह से कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं इससे श्री गणेश की अवमानना होती है । विसर्जन के दौरान मूर्तियों को भारी नुकसान हो सकता है। सारा खेल कमीशन का ,फिर काम ठीक कैसे होगा ?

इस संबंध में जब मनपा ठेकेदारों से बात की गई तब उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जनप्रतिनिधियों का कमीशन बढ़ गया है ,अब 35/40 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं। 10 से 15 प्रतिशत कमीशन अधिकारीगण ले रहे हैं ,फिर काम करने के लिए पैसे ही नहीं बचते है । किसी तरह आननफानन में काम किया जाता है। जानता के टैक्स के पैसे का दुरूपयोग हो रहा है। इस प्रकार का आरोप भी बाबूभाई भवानजी ने लगाया है।

भवानजी ने लिखा है कि देश के प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे । जब तक पी एम खुद इसमें ध्यान नहीं देंगे भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।”

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बच्चों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई शहर में बच्चों के साथ...

महाराष्ट्र महापौर परिषद की बैठक मुंबई में संपन्न, जन अपेक्षाओं पर जोर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका के जनसंपर्क विभाग की...

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...