नि:शुल्क चिकित्सा शिबिर. भोजपुरी एवं अवधी कविसंमेलन.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 28 जनवरी 2025 को श्री नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने संस्था के संस्थापक, परम पूज्य “बाबूजी” श्री नरसिंह खेलावन दुबे की सोलहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न जनहितपर कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।

प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक “निःशुल्क चिकित्सा शिविर”, “सुदृढ बालक प्रतियोगिता” एवं “वनौषधी प्रदर्शनी”, दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 तक”संभाषा प्रतियोगिता” शाम 5.00 बजे से 5.30 बजे तक “पुरस्कार वितरण समारोह” तथा सायं 5.30 से 10.00 बजे तक भोजपुरी/अवधी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है l

इस वर्ष संभाषा प्रतियोगिता को महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस संभाषा प्रतियोगिता के लिए कुल ६६ विद्यार्थियों ने भाग लिया, ०६ और ०७ जनवरी को प्राथमिक दौर का आयोजन कर 15 छात्रों को 28 जनवरी के अंतिम दौर के लिए चुना गया।कवि सम्मेलन में मुंबई, उत्तर प्रदेश एवं बिहार आदि क्षेत्रों के कवि राम सिंह , रासबिहारी पांडे, “निडर जौनपुरी”,शिवप्रकाश पांडे “जमदग्नीपुरी” अरुण दुबे ,श्रीमती किरण तिवारी, जवाहरलाल शर्मा , जिया उल हक अपनी भोजपुरी अवधी कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और उन्हें भोजपुरी/अवधी भाषा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

सामाजिक, शैक्षिक, चिकित्सा और पत्रकारिता क्षेत्र के निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों को संभाषा प्रतियोगिता के लिए निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया है।रामव्यास उपाध्याय,संस्कृत एवं हिन्दी भाषा के विशेषज्ञ (साहित्याचार्य),मुंबई डॉ.संजय मांजळकर,प्रसिद्ध स्त्रीरोग विशेषज्ञ तथा भूतपूर्व अध्यक्ष नालासोपारा मेडिकल असोसिएशन,अनिलराज रोकड़े,वरिष्ठ पत्रकार,वसई प्रातः 10.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रस्तुत किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों में आम जनता को निःशुल्क आमंत्रित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...