सैफ अली खान का हमलावर चोर है या ड्रग्स डीलर !

Date:

श्रीश उपाध्याय /मुंबई वार्ता

सैफ अली खान मामले में पुलिस की कार्रवाई देखकर एक चुटकुला याद आता है. एक बार विभिन्न देशों की पुलिस की काबिलियत की जांच के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता के अनुसार एक कुत्ते को जंगल में छोड़ना होता है और देखना यह है कि किस देश की पुलिस कुत्ते को कम समय में पकड़ती है. अपने नाम के अनुरूप स्कॉटलैंड की पुलिस ने कुत्ते को सबसे कम समय अर्थात एक घंटे में पकड़ा. कई अन्य देशों की पुलिस ने भी स्पर्धा में भाग लेते हुए कुत्ते को 2 से अधिकतम 3 घंटे में पकड़ा. अब नंबर आया मुंबई पुलिस का. कुत्ते को जंगल में छोड़ा गया. मुंबई पुलिस भी कुत्ते को पकड़ने जंगल में घुसी. करीब 4 घंटे बाद भी जब पुलिस वापस नहीं आई तो मुंबई पुलिस को ढूंढने के लिए एक टीम जंगल में घुसी. कुछ दूर जाने पर इस टीम ने देखा कि मुंबई पुलिस एक बंदर को पेड़ से उल्टा लटकाकर खूब पीट रही थी और बोल रही थी कि- जल्दी कबूल कर कि तू कुत्ता है.

अब यह चुटकुला सैफ अली खान हमले की वारदात और उससे जुड़ी पुलिसिया जांच पर कैसे सटीक बैठती है यह भी देख लें.

बांद्रा इलाके में रहने वाले फिल्म स्टार सैफ अली खान के घर में घुसकर एक शख्स ने उनपर जानलेवा हमला किया. हमले के बाद सैफ एक रिक्शे में बैठ कर लीलावती अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के डाक्टर के अनुसार सैफ की पीठ में एक चाकू का ढाई इंच का टुकड़ा घुसा हुआ था. जिसे बाद में ऑपरेशन कर निकाला गया. चार दिन बाद सैफ ठीकठाक अपने घर वापस पहुंच गए.

पुलिस की जांच के अनुसार हमलावर शरीफुल एक पेशेवर चोर है और बांग्लादेशी घुसपैठिया भी है. शरीफुल चोरी के इरादे से सैफ के घर में घुसा और प्रतिरोध करने पर उसने सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया और फरार हो गया. बांद्रा पुलिस ने भी आगे की कार्रवाई करते हुए एक शरीफुल नामक शख्स को ठाणे से गिरफ्तार किया और बताया कि यही वह आरोपी है.

हालाकि चोर चोरी करने 12 वें मंजिले पर क्यों गया ? चोरी करने के उद्देश्य से घर में घुसे शख्स ने जानलेवा हमला क्यों किया ? घायल होने के बावजूद घर का कोई अन्य नौकर सैफ के साथ अस्पताल क्यों नहीं गया ? जबकि हमलावर हमला करने के बाद फरार हो गया था. न्यूज चैनल की फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया है कि करीना घर के नौकरों को कुछ हिदायत दे रहीं थीं, जबकि ऐसे हालात में उन्हें अस्पताल पहुंचना चाहिए था. क्या पुलिस ने सैफ अली खान की इमारत का बीते पूरे महीने का सीसी टीवी चेक किया ?

हालाकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में दिखा शख्स एक ड्रग्स डीलर है. वह फिल्म स्टार सैफ अली खान को अक्सर ड्रग्स देने उनके घर आया करता था. घटना वाली रात सैफ के घर में पार्टी चल रही थी. करीना समेत कुछ अन्य फिल्मी हस्तियां भी घर में मौजूद थी. उसी समय सीसीटीवी में दिखा ड्रग्स डीलर सैफ को ड्रग्स बेचने पहुंचा. पिछली बार उसने जो ड्रग्स दी थी उसकी क्वालिटी कुछ खराब थी. इसी बात पर सैफ ने ऐतराज जताया तो दोनों के बीच बतकही हो गई. नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि ड्रग्स डीलर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया. घर में ड्रग्स पार्टी चल रही थी इसीलिए सैफ के घायल होने के बावजूद तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया गया और आनन-फानन में सैफ रिक्शा पकड़कर अस्पताल पहुंचे. करीना और घर के स्टाफ ने घर में रखी ड्रग्स के सबूत मिटाए और थोड़ी देर बाद अस्पताल पहुंचे.

एक दैनिक न्यूज संस्थान द्वारा निकाले गए फॉरेंसिक लैब रिपोर्ट के अनुसार सीसीटीवी में दिखने वाले आरोपी और पकड़े गए आरोपी की फोटो मिल ही नहीं रही है. खबर यह भी मिली है कि सीसीटीवी में दिखने वाला शख्स पहले भी कई बार सैफ अली खान के घर आया गया है. यदि सीसी टीवी की जांच हो तो सच्चाई सामने आ सकती है.

अब सवाल यह उठता है कि फिल्म स्टार सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाला शख्स चोर है या ड्रग्स डीलर! इस बात ने पुलिस की जांच पर एक बड़ा सा सवालिया निशान लगा दिया है.

सूत्रों के अनुसार सीसी टीवी में दिखने वाला शख्स, उसका एक साथी और एक 24 वर्ष की ल़डकी साथ मिलकर कई फिल्म वालों को ड्रग्स की आपूर्ति करते हैं.

सैफ पर हुए हमले के संबंध में इमेज संभालने के लिए सैफ ने झूठ बोला और सिरदर्द कम करने के उद्देश्य से पुलिस ने सैफ अली खान के झूठ में सच का रंग भरा है. अगर सीसी टीवी वाला शख्स पकड़ा जाता तो ड्रग्स का मामला उजागर हो जाता. ऐसे में पुलिस को ड्रग्स रैकेट भी उजागर करने के पीछे माथापच्ची करनी पड़ती.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी वरिष्ठ राजनेता के दबाव में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की निगरानी में यह दाल पक रही है. लेकिन ये पब्लिक है बाबू सब जानती है… इस दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...