पत्रकार की हत्या के विरोध में बदलापुर पत्रकार संघ ने दिया ज्ञापन.

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

सीतापुर में हुई पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में बदलापुर पत्रकार संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें मृत्युदंड दिलाए जाने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की गई।

जनपद सीतापुर के तहसील महोली क्षेत्र में बीते शनिवार को पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की गोलियों से भूनकर दिन दहाड़े कर दी गई थी, जिससे देश व प्रदेश भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

सोमवार को हत्याकांड को लेकर जौनपुर पत्रकार संघ की बदलापुर इकाई के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विजेंद्र सिंह को सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर हत्यारों को सजाए मौत दिलाई जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारों पर हो रहे हमले और उनकी हत्याओं जैसे जघन्य अपराधों पर अकुंश लगाया जाए और पत्रकारों को उनकी सुरक्षा के लिए आसान प्रणाली के तहत शस्त लाइसेंस दिलाए जाएं। इसके अलावा मृतक पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए, साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई जाने की भी मांग की गई है।

इस दौरान अर्जुन शर्मा, ओंकार नाथ मिश्रा ,अभिनय सिंह , अखिलेश यादव, शशि कुमार, कुलदीप विश्वकर्मा, राजकमल मिश्र, ओमप्रकाश सेठ, अरविंद कुमार मिश्र ,सत्यम देवेश, भ्रमर यादव, सुधीर सिंह, डॉ. संजय यादव, अखंड सिंह,अंकज गुफ्ता रामनाथ,पंकज बिंद, प्रशांत तिवारी , राजकमल शर्मा, बी पुष्कर सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फ्लोरा फाउंडेशन ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया स्नेह और सुरक्षा का संदेश।

■ पूर्व डिप्टी मेयर बाबूभाई भवानजी समेत पदाधिकारियों को...

मृणालताई गोरे फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, साउंड बैरियर का हिस्सा SV रोड पर गिरा; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव स्थित मृणालताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन...

महापौर रितू तावडे ने कर्मचारियों के साथ मनाया ‘कृतज्ञता की राखी’ का पर्व।

■ विधायक चित्राताई वाघ की मौजूदगी में महापौर बंगले...