पत्रकार चंद्रेश मिश्र की चौथी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

Date:

जौनपुर/ मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र कि चौथी पुण्यतिथि पत्रकार भवन, जौनपुर में मनाई गई। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित जनों ने पंडित जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक ने कहा कि अमर्त्य पत्रकार पंडित चंद्रेश मिश्र का विश्लेषण इतनी सटीक रहती थी कि राजनेता भी अपनी राजनीतिक परिणाम में गच्चा खा जाते थे। लेखनी के माध्यम से पंडित जी ऐसे विश्लेषण करते थे कि जिले की राजनीति बदल जाती थी। पंडित जी का पत्रकारिता उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख स्थान रहा। पत्रकारिता उच्च श्रेणी का साहित्य भी है। समाज में पत्रकारिता कि चाटुकारिता नहीं होनी चाहिए।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आज लोगो में सम्मान पाने कि होड़ मची हुई रहती है पंडित जी ऐसे प्रतिभा के धनी थे लोग उन्हें अपने से सम्मान देते थे। वरिष्ठ पत्रकार लोकारक दुबे एवं श्यामसुंदर मिश्र ने पंडित जी के कुशल पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। डॉ रामअवध यादव पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि समाज में पंडित जी के चरित्र को जिसने जिस रूप में देखा पंडित जी वैसे दिखे आप के व्यकित्व में ब्रहत्व, ईश्वरत्व, गुरुत्व के भाव दिखते थे। डॉ देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज सोशल मीडिया का युग चल रहा है। बीते दौर में जब संचार का एक मात्र साधन होता था उस समय पंडित जी कि पत्रकारिता गरीब राजनेता अधिकारी एवं समाज के हर वर्ग लिए रहती थी।

पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि पंडित चंद्रेश जी के पास उस दौर में पत्र भी था और आकर भी था। इस अवसर पर। वरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन सिंह क्षेम, रामदयाल द्विवेदी ,मधुकर तिवारी, भूषण मिश्र, प्रभाकर त्रिपाठी, पूर्व डाक अधीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, अमित कुमार सिंह, प्रबंधक ब्रहेश शुक्ल प्रतिनिधि दयासागर राय, अश्विनी कुमार दुबे, रजनीश पांडे ,ओम प्रकाश सिंह, पंकज भूषण मिश्र प्रबंधक वीरेंद्र सिंह शंभू नाथ सिंह फूलचंद भारती देवी सिंह समेत तमाम पत्रकार एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।

आए हुए अतिथियो को स्मृति चिन्ह जैश मिश्र एवं कार्यक्रम के प्रायोजक अभार ज्ञापन अशोक मिश्र ने किया। संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में वाहन चालकों को बड़ी राहत, लंबित ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 20 प्रतिशत तक छूट।

■ महाराष्ट्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले...