पत्रकार शिवा देवनाथ के परिवार की हर मदद के लिए मै हमेशा उपलब्ध हूँ:- भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ।

Date:

पीवीएस ने शोकसभा का किया आयोजन

मुंबई वार्ता संवाददाता

वरिष्ठ पत्रकार शिवा देवनाथ की शोक सभा में उनके परिवार को सांत्वना देते हुए भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि, ” शिवा जी को मैं एक कैमरामैंन, एक पत्रकार के रूप में जनता हूँ। वे बहुत जल्द हम लोगों को छोड़कर चले गए। उनके परिवार को हुई इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती। मैं अश्वासन देता हूं कि उनके परिवार को मुझसे जब भी किसी मदद की जरूरत होगी मैं हमेशा उपस्थित रहूँगा।

पत्रकार शिवा देवनाथ बेहद निश्छल दिल के व्यक्ति थे। पत्रकारिता के दौरान जो मेरा अनुभव शिवा देवनाथ को लेकर हुआ, वह यह कि उस व्यक्ति ने अपने स्रोत को बताने में कभी कोई हिचक महसूस नहीं किया। शिवा देवनाथ ने अपने साथ- साथ दूसरे पत्रकारों को भी खबर देने में कभी हिचकिचाहट नहीं दिखायी। ऐसा वक्तव्य वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहरोत्रा ने मिड -डे के पत्रकार रहे स्व. शिवा देवनाथ की शोकसभा के अवसर पर कहा।

वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह ने कहा कि कुछ लोगों का व्यवहार ऐसा होता है कि वे आपके मन पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं । शिवा उसमें से एक थे।

इस अवसर पर पीवीएस के अध्यक्ष आनंद मिश्र, अभय मिश्र, राजेश विक्रांत, अमर त्रिपाठी, समीउल्लाह खान, सचिन शर्मा, जय सिंह, विधायक संजय उपाध्याय, अभिजीत राणे, अर्जुन कांबले, चेतन महोबिया, राजकिशोर तिवारी , शिवलाल यादव, अजय सिंह, अष्टानंद पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, कप्तान माली, श्रीश उपाध्याय, इकबाल ममदानी, भगवान पंडा, जावेद खानम, अमित संगोई, निकोलस यार्डले, शिवा देवनाथ की पत्नी और सास सहित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले सट्टा बाजार गरम, किसकी बनेगी सरकार पर बड़े दांव।

मुंबई वार्ता संवाददाता पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के...