पवई तालाब पर विसर्जन करने वाले गणेश भक्तों के लिए आगे आए संतोष सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी को गणपति बाप्पा की विदाई बेला पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में पवई तलाब के लिए जाने वाले गणेश भक्तों के लिए खाद्य पदार्थ, पेयजल, सहायता केंद्र से जुड़ा भव्य कार्यक्रम पवई प्लाजा, तनिष्क ज्वेलर्स पवई में सेवा मंच स्थापित किया गया। भारी संख्या में भक्तगणों ने सुविधा का लाभ उठाया। स्वर्गीय आर. एन. सिंह की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी संतोष आर.एन. सिंह ने उपस्थि गणेश भक्तों का आभार व्यक्त कर खाद्य पदार्थ वितरण किया। अन्य विशेष अतिथी मनोज कोटक (पूर्व सांसद) पूनम महाजन (पूर्व सांसद) अमरजीत सिंह (मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष) जयप्रकाश सिंह (शिवसेना नेता) बृजमोहन पांडे (वरिष्ठ पत्रकार) राजेश सिंह (राष्ट्रीय प्रवक्ता उत्तर भारतीय सभा) विनोद मिश्रा, गीता संजय सिंह, ध्रुव पांडे, विपिन सिंह, जितेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, जसवंत यादव, यश गुप्ता, जयशंकर सिंह, सुरेंद्र गिरी, ओमप्रकाश जायसवाल, आनंद अग्रहरि, अंतेश सिंह, संजु सिंह, विशाल सिंह, चंदन सिंह, अंकिता सिंह, नीतू सिंह, करन सिंह, अर्जुन सिंह, रिया सिंह कृष सिंह , सोनल सिंह , आरव सिंह, कैप्टन विशाल सिंह, सुरभि सिंह, सीडी सिंह, आईपी पांडे पूनम सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी अतिथीगण ने सेवा कार्य हेतु गणेश भक्तों को खाद्य पदार्थ वितरित किया।

संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सेवा मंच स्थापित कर सेवा कार्य से मन में असीम शांति उर्जा मिलती है। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। मेरे जीवन का संकल्प है, जीवन के अंतिम समय तक सामाजिक सेवा मानव सेवा करता रहूंगा। उन्होंने उत्तर भारतीय संघ के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और संघ के सदस्य बनने के लिए आव्हान किया। संजय सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का गणेश नामी दु्पट्टा देकर स्वागत किया व सभी गणेश भक्तों का आभार व्यक्त किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...