पवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण कर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 4,500 लीटर डीजल समेत 44.62 लाख रुपये का माल जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पवई पुलिस ने अवैध रूप से डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण कर उनकी बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4,500 लीटर डीजल, तीन वाहन और अन्य सामान सहित कुल 44 लाख 62 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे पवई पुलिस को सूचना मिली थी कि पवई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एन. भू. क्र. 7/5, मौजे कोपरी, वाहनतल (पार्किंग) के लिए आरक्षित जगह, हिरानंदानी, पवई, मुंबई में अवैध रूप से डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। यहां से इन पदार्थों की बिक्री भी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पवई पुलिस ने संबंधित स्थान पर छापा मारकर कार्रवाई की।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान (1) अफरोज अब्दुल्ला बारी खान (30), (2) मोहम्मद मोइन नसीम खान (43) और (3) सेबाज इलियास खान (22) के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस अथवा अधिकृत अनुमति प्राप्त किए बिना डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण कर उनकी बिक्री कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4,500 लीटर डीजल, 15 भरे हुए लोहे के ड्रम, 15 खाली लोहे के ड्रम, एक महिंद्रा पिकअप टेम्पो, एक महिंद्रा पिकअप वाहन, एक टाटा एस पिकअप वाहन और एक विद्युत पंप बरामद किया। जब्त किए गए सभी सामान की कुल अनुमानित कीमत 44 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों को डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति कहां से होती थी। साथ ही, जब्त किए गए डीजल का स्रोत क्या है और आरोपी इसे किन लोगों को बेचते थे, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में पवई पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1188/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 287, 303(2) और 3(5) के साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की संबंधित धाराओं तथा मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) और हाई स्पीड डीजल (नियंत्रण) आदेश, 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

■ आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद मोइन नसीम खान (43) के खिलाफ इससे पहले भी अलग-अलग पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं। इनमें बी.बी. नगर पुलिस थाना, आर.सी.एफ. पुलिस थाना और सी.बी. कंट्रोल से संबंधित मामले शामिल हैं। इसके अलावा पवई, विरार और कुर्ला पुलिस थानों में भी उसके खिलाफ अपराध दर्ज होने का उल्लेख है।

■ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाईयह कार्रवाई मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। इसमें पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मनोज कुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग) अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे (पश्चिम परिमंडल-3) तथा सहायक पुलिस आयुक्त दादासाहेब धुतकुडे का मार्गदर्शन रहा।

पवई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आत्माजी सावंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। तकनीकी सहायता पुलिस हवलदार विशाल पिसाल ने प्रदान की।इस मामले की आगे की जांच पवई पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक गणेश पाटील कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई और MMR में CNG हुई महंगी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; अब 91.50 रुपये में मिलेगी गैस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में पुणे के बाद अब...