मेघवाडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी गिरोह पर MCOCA के तहत कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेघवाडी पुलिस ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA), 1999 के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का सरगना मोहसिन मुनाविर खान और मतिन मुनाविर खान फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात करीब 2 बजे मेघवाडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएमसी मैदान, शेरे पंजाब कॉलोनी, अंधेरी (पूर्व), मुंबई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल अरबाज कलिमुद्दीन अंसारी उर्फ कछवा (25) और आफताब अस्लम खान (26) को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से बिक्री के उद्देश्य से रखा गया 10 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया था।इस संबंध में मेघवाडी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 381/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 22(ब), 22(क) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

■ जांच में संगठित गिरोह का खुलासा

मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोहसिन मुनाविर खान इस गिरोह का सरगना और मुख्य आरोपी है। आरोप है कि वह मुंबई और आसपास के इलाकों में संगठित तरीके से एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का कारोबार चला रहा था। जांच में गिरोह की संगठित गतिविधियों और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में MCOCA की धाराएं भी जोड़ दीं।पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999 की धारा 3(1)(ii), 3(2) और 3(4) के तहत कार्रवाई की है।

■ पांच आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

* अब्दुल अरबाज कलिमुद्दीन अंसारी उर्फ कछवा।

* आफताब अस्लम खान।

* युसुफ इफतिकार खान।

* तौफिक रफिक शेख उर्फ तौफिक अंधा।

* तौफिक मोहम्मद युसुफ मेमन उर्फ मलिक।वहीं, गिरोह का कथित सरगना मोहसिन मुनाविर खान और मतिन मुनाविर खान फिलहाल वांछित आरोपी हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

मेघवाडी पुलिस थाने के गुंडा विरोधी और नारकोटिक्स एंटी-ड्रग सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के माध्यम से मुंबई और उपनगरों में एमडी ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही थी। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों, मादक पदार्थों की खरीद के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और निगरानी में की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई और MMR में CNG हुई महंगी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; अब 91.50 रुपये में मिलेगी गैस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में पुणे के बाद अब...