पश्चिम रेलवे ने अप्रैल से अगस्‍त, 2025 के दौरान गहन टिकट जांच अभियानों से प्राप्‍त किया 84.20 करोड़ रुपये का जुर्माना

Date:

■ एसी उपनगरीय लोकल से प्राप्‍त किया गया 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना.

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पश्चिम रेलवे द्वारा सभी वैध यात्रियों को सुगम, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की देखरेख में टिकट जांच दलों द्वारा अप्रैल से अगस्‍त, 2025 की अवधि में विविध टिकट जांच अभियानों के माध्यम से कुल 84.20 करोड़ रुपये की राशि प्राप्‍त की गई, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 35% से अधिक है, साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से लगभग 13% अधिक है।

इस राशि में मुंबई उपनगरीय खंड से लगभग 23 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अगस्‍त, 2025 के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा तथा बिना बुक किए गए सामान से जुड़े 2.39 लाख मामलों का पता लगाकर 13.21 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो पिछले वर्ष के अगस्त के आंकड़ों की तुलना में 166% से अधिक है।

साथ ही, मुंबई उपनगरीय खंड पर 88 हजार मामलों का पता लगाकर 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना प्राप्‍त किया गया है। एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

एसी लोकल में केंद्रित अभियानों के परिणामस्वरूप, अप्रैल से अगस्‍त, 2025 के दौरान 36 हजार से अधिक अनधिकृत यात्रियों को दंडित किया गया और उनसे 1.20 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्‍त किए गए, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 54% अधिक है।

ऐसे उल्लेखनीय परिणाम अनधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने, यात्री अनुभव को बेहतर बनाने और सार्वजनिक राजस्व की सुरक्षा के लिए पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता के प्रमाण हैं।पश्चिम रेलवे आम जनता से अपील करता है कि कृपया उचित और वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...