भाजपा में टीम ओमी कलानी के दिग्गज नेताओं का बड़ा प्रवेश, उल्हासनगर की राजनीति में हलचल।

Date:

मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

उल्हासनगर की स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। टीम ओमी कलानी (टीओके) के कई पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह भाजपा-मय रहा।

टीओके से जुड़े नेताओं ने भाजपा में शामिल होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्यशैली, पार्टी का अनुशासन और कार्यकर्ताओं को दिया जाने वाला सम्मान कारण बताया। शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख नाम प्रभुनाथ गुप्ता, बाबू गुप्ता, संजय सिंह चाचा, मंगल वाघे, छाया सुजित चक्रवर्ती, हेमा पिंजानी, सुचित्रा सिंह, सूरज भारवानी, किशन लछानी, चांदनी श्रीवास्तव, मनीषा मेटवानी और दशरथ खैरनार शामिल हैं।

इस अवसर पर उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, भाजपा प्रवक्ता श्वेता शालिनी, जिलाध्यक्ष राजेश वधर्या समेत जमनु पुरस्वानी, महेश सुखरमानी, प्रकाश माखीजा, प्रदीप रामचंदानी, राजू जग्यासी, रामचार्ली पारवानी, जिला महासचिव अमित वाधवा, उल्हासनगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक छतलानी, मनोज साधनानी, अवि पंजाबी, अमर लुंड, शेरी लुंड, लाल पंजाबी, नवीन दुसेजा, लक्की नथानी, डॉ. एस. बी. सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व नगरसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टीओके के पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी इस प्रवेश से उल्हासनगर की सत्ता समीकरणों में बड़ा बदलाव आएगा। यह कदम भाजपा को संगठनात्मक मजबूती देने के साथ-साथ आगामी चुनावों में निर्णायक बढ़त भी दिला सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...