कपड़ा व्यापारी से १० लाख रुपये की जबरन वसूली मामले में एक महिला पुलिस अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के बांद्रा रेलवे टर्मिनस पर पुलिसकर्मी के वेश में मलाड के एक कपड़ा व्यापारी से १०.५ लाख रुपये की जबरन वसूली के मामले में एक महिला पुलिस अधिकारी समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को बांद्रा टर्मिनस पर मलाड के एक कपड़ा व्यापारी से १० लाख रुपये की फिरौती वसूलने की घटना हुई। अंधेरी निवासी ज़हीर अहमद ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता विकास गुप्ता को सोमवार शाम बांद्रा टर्मिनस बुलाया और इलेक्ट्रॉनिक सामान के आयात के कारोबार के लिए गुप्ता से १०.५ लाख रुपये नगद लाने को कहा।दो आरोपी नीलेश दीपक कलसुलकर (४५) और प्रवीण वेदनाथ शुक्ला (३२) पुलिस के वेश में बांद्रा टर्मिनस पर गुप्ता से मिले। दोनों ने गुप्ता के पास मौजूद बैग के बारे में पूछताछ की।

पुलिस शिकायत के अनुसार, गुप्ता ने बताया कि वह कपड़े खरीदने गुजरात जा रहा था और उसकी मलाड में कपड़ों की दुकान है। उसने दावा किया कि कपड़े खरीदने के पैसे बैग में थे।दोनों ने गुप्ता को बैग में मौजूद नकदी को लेकर धमकाना शुरू कर दिया, जिससे गुप्ता डर गया। फिर दोनों नकदी से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। गुप्ता ने इस मामले में बांद्रा रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बांद्रा टर्मिनस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद पुलिस ने नीलेश और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में महिला पुलिस अधिकारी की भूमिका सामने आई। बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक विजया नीलकंठ इंगवाले को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अपराध में महिला अधिकारी की संलिप्तता सामने आने के बाद, रेलवे पुलिस आयुक्त ने बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...

बीएमसी ने रचा इतिहास: 2025-26 में 7,610 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर वसूली, नया रिकॉर्ड कायम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने...

मुंबई में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़: महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, कारोबारी से 60 लाख से अधिक की वसूली।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में एक सनसनीखेज सेक्सटॉर्शन मामले...