पिंपरी-चिंचवड़ और निगड़ी स्थित लोकमान्य अस्पताल के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए : विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पिंपरी-चिंचवड़ और निगड़ी स्थित लोकमान्य अस्पताल के कर्मचारियों से संबंधित कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इस विषय पर विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे ने संबंधित प्रशासनिक यंत्रणाओं को गहन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

लोकमान्य अस्पताल, चिंचवड़ और निगड़ी (पुणे) के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं की समीक्षा विधान भवन में की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे ने संबोधित किया।

इस बैठक में राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी संगठन के अध्यक्ष यशवंत भोसले, श्रम आयुक्त एच. तुम्मोड, पुणे विभाग के अपर श्रम आयुक्त व. व. वाघ, पुणे के विभागीय उपनिबंधक दिग्विजय आहेर, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आरोग्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफणे तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे ने कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ और निगड़ी स्थित लोकमान्य अस्पताल के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाए।

इस समिति में स्वास्थ्य सेवा उपसंचालक पुणे मंडल, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिकारी, पुलिस क्राइम विभाग के उपायुक्त, पुणे के अपर श्रम आयुक्त, सहकारी संस्थाओं के उपनिबंधक तथा भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारी शामिल हों। इस समिति को शीघ्र ही जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश उपाध्यक्ष श्री बनसोडे ने दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में भाजपा का विरोध प्रदर्शन: महिला आरक्षण पर कांग्रेस और विपक्ष पर साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर...

डिलिमिटेशन बिल पर घमासान: आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता डिलिमिटेशन बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी...

महिला आरक्षण पर राजनीति तेज: वर्षा गायकवाड़ का भाजपा पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महिला आरक्षण के मुद्दे पर...