श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के सांताक्रूज़ में एक व्यक्ति पर अपनी बेटी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने और अपनी पत्नी को घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।


वकोला पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को शिवनगर में हुई।उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति की पहचान सुलेमान हुजरा और उसकी पत्नी नसीमबानो के रूप में हुई है। सुलेमान ने नसीमबानो और उनकी बेटी आशागरी को पीटा और फिर भाग गया।
दोनों को नगर निगम द्वारा संचालित वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आशागरी की मौत हो गई।


