मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

समाजिक दायित्व निभाते हुए आई बाबा फाउंडेशन की ओर से स्व. संताजी गायकवाड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर पेन तालुका स्थित आदिवासी वाडी गांव की महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया।संस्था के संस्थापक योगेश मौर्य की अध्यक्षता में यह उपक्रम संपन्न हुआ।


इस दौरान गांव की महिलाओं को साड़ी प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम में मुन्ना ठाकूर, जितेंद्र तावरे, रवि गुंजाल, सिद्धेश भोसले, प्रतीक मांजरेकर, मितिल चव्हाण सहित संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।


आई बाबा फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि ऐसे उपक्रमों के माध्यम से समाज के वंचित घटकों तक सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।


