प्रथम नगराध्यक्ष गिल्बर्ट जान मेंडोंसा के निधन से एक युग का अंत।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मीरा भायंदर के प्रथम नगराध्यक्ष तथा प्रथम विधायक गिल्बर्ट जान मेंडोंसा का बीती रात निधन हो गया। पूरे शहर के लिए यह एक बड़ी क्षति है। उनके निधन से न केवल मीरा भायंदर के लोगों को बल्कि उनके परिवार और मित्रों को भी गहरा दुख पहुंचा है।

गिल्बर्ट जान मेंडोंसा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मीरा भायंदर से की थी और उन्होंने इस शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एनसीपी से जुड़े थे और मीरा भायंदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। उनके निधन से शहर को हमेशा एक सच्चे जनसेवक की कमी महसूस होगी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों की सेवा के लिए काम किया।

विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि गिल्बर्ट सेठ के निधन से एक युग का अंत हो गया। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने कहा कि शहर को हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, भवन निर्माता राजेश सिंह, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, कमलेश दुबे, देवेश तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उनके परिवार और मित्रों को इस दुख की घड़ी में संबल मिले।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दुकानों के पंजीकरण शुल्क पर 9 साल से रोक, बीएमसी को 500 करोड़ रुपये का नुकसान; विधि समिति ने जताई गंभीर चिंता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को दुकानों...

महायुति ने विधान परिषद चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और...

अखिल भारतीय महापौर परिषद की उपाध्यक्ष बनीं मुंबई की महापौर रितु तावड़े, ऋषिकेश में हुई घोषणा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता ऋषिकेश (उत्तराखंड) में आयोजित अखिल भारतीय...

आरटीआई व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता पर विस्तृत चर्चा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुख्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे से...