श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के माहिम पुलिस ने एक महिला ड्रग्स डीलर को 210 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार किया है।


पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि नया नगर इलाके में कोई एमडी बेचने आने वाला है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। आज तड़के पुलिस ने एक महिला को 210 ग्राम एमडी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला फौजिया राही का पति भी ड्रग्स डीलर है। फौजिया धारावी इलाके में रहती है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


माहिम पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक आशीष जाधव की टीम ने उक्त कार्रवाई की है।



Very Good