प्रभूनयन फाउंडेशन का छात्र गौरव सम्मान ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

मुंबई की सामाजिक संस्था प्रभू नयन फाउंडेशन द्वारा इगतपुरी स्थित माध्यमिक आश्रम विद्यालय के छात्रों को नोटबुक वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि प्रभूनयन फाउंडेशन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले तथा वहां के दूर दराज विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए समय-समय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी मदद करती रहती है ।

इसी कड़ी में एक मार्च को इगतपुरी स्थित तलेगांव के माध्यम आश्रम विद्यालय में एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां उस माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले जरुरत मंद छात्रों को पाठ्य पुस्तिका वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर प्रभूनयन फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री नितिन मवानी, श्रीमती सरयू मवानी,सामना के वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीन्द्र मिश्रा, लोकमत के पत्रकार गणेश घाटकर, न्यूज़ 7 के पत्रकार श्री राजू देवलेकर तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज गोसावी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related