प्रामाणिक भोरभ्रमण परिवार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

प्रामाणिक भोरभ्रमण परिवार द्वारा भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क परिसर में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित नामदेव वाड़ी के सभागार में आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.सुधाकर मिश्र ने प्रामाणिक भोरभ्रमण परिवार को हार्दिक साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक शैक्षणिक क्षेत्र में संस्था के कार्य सराहनीय है। स्थापना के बाद से ही संस्था समाज की बेहतरी के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान के साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करके प्रामाणिक भोर भ्रमण ने प्रमाणित कर दिया कि भविष्य में इसी तरह के विशेष कार्य करती रहेगी।

प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए राहुल एजुकेशन के चेयरमैन शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी ने कहा कि पुरस्कार से विद्यार्थियों को बेहतर बनने की प्रेरणा मिलती है तथा वे पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ अपनी मंजिल हासिल करते हैं । उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए अथक परिश्रम के साथ अनेक बाधाओं को पार करना पड़ता है। इसलिए संघर्षों का डटकर मुकाबला करना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योगपति देवीलाल सुथार ने संस्था को 51 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान करते हुए कहा कि उनके योग्य संस्था के लिए जो भी सेवा होगी, वे हमेशा तत्पर रहेंगे । संस्था के प्रभारी प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र ने संस्था और कार्यक्रम की संकल्पना रखते हुए कहा कि शिक्षा और समाज में गहरा नाता है।समाज की बेहतरी के लिए संस्था सतत् प्रयत्नशील है।

महर्षि दयानंद कॉलेज के उप-प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि समाज के स्वास्थ्य के विषय में कुछ विशेष करने का समय है। उन्होंने कहा कि संस्था का विज़न सुंदर समाज की संरचना के लिए विजय यात्रा है।

इस कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, प्राचार्य रविंद्र शर्मा, प्राचार्य महेश सिंह, बृजेश सिंह, ब्रजेश तिवारी, ब्रह्मदत्त शर्मा, किरन चौबे, सुशील दुबे, वीरेंद्र द्विवेदी, प्रो. बी.के. दुबे, प्रो.अनिल पांडे,भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर.जे. मिश्रा, एडवोकेट हरिनाथ शर्मा, डॉ.आकाश सिंह,डॉ.अमित शुक्ला, डॉ वैभव खारोडे तथा डॉ.अंजनी मिश्र, श्रीकांत उपाध्याय, प्रभाकर मिश्र, माता कृपाल उपाध्याय, संजय दूबे,आनंद पाठक, समाज सेवक अशोक मिश्र, बबलू पांडेय, नीरज तिवारी, गुलाब चंद्र तिवारी, प्रदीप मिश्र, प्रद्युम्न मिश्र, उपेंद्र पांडेय, यादवेंद्र दूबे,अजीत कुमार शुक्ल , लक्ष्मण मौर्य, अच्छेलाल पांडेय, शिक्षा, उद्योग, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ समाचार पत्र के संपादक, पत्रकार, प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊँचाई प्रदान की।

सम्मान समारोह के आयोजक प्रो. विजय मिश्र, सुशील त्रिपाठी तथा दिनेश दूबे ने उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में संस्था के कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद पांडे, उपाध्यक्ष अभयराज चौबे, महासचिव डॉ.मुरलीधर पांडे, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद पांडे, मार्गदर्शक पुरुषोत्तम पांडे, सक्रिय सदस्य महेंद्र पाठक, आर.पी सिंह, राकेश पाल आदि सदस्यों की सक्रियता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस आयोजन में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 26 विद्यार्थियों को बैग ,कलम, पाँच रजिस्टर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री रामचरितमानस समिति,प्रामाणिक भोरभ्रमण परिवार के सभी सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related