मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़ के बाबागंज विधानसभा में कॉंग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसी नेता जयशंकर दुबे ने कहा कि-देश की एकता, अखण्डता और संविधान की रक्षा के लिए काँग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है।
इस सम्मेलन के दौरान प्रमोद मिश्र, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी और जयशंकर दुबे समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


