बिहार से मुंबई भेजे गए 10 किलो चरस ज़ब्ती मामले का आरोपी बिहार से गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (एंटी नारकोटिक्स सेल), वर्ली यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से मुंबई भेजे गए चरस के एक खेप का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 10 किलो 10 ग्राम चरस जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 करोड़ 9 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को एंटी नारकोटिक्स सेल, वर्ली यूनिट की टीम ने मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के पास, बांद्रा पूर्व इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष शंकर साह (32) को गिरफ्तार किया था। वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली का रहने वाला है।

उसके पास से 10 किलो 10 ग्राम वजन का चरस बरामद किया गया था।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को चरस की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को बिहार भेजा गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि चरस की आपूर्ति करने वाला आरोपी जाकिर हुसैन मोहम्मद इसाक (56) बिहार के पूर्वी चंपारण, मोतिहारी जिले के रक्सौल इलाके में मौजूद है। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसे नेपाल भागने की तैयारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त चरस की कुल अनुमानित कीमत 10 करोड़ 9 लाख रुपये है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मादक पदार्थ की तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चरस की खेप मुंबई में किसे पहुंचाई जानी थी।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस उपायुक्त पौर्णिमा चौगुले-श्रीगी, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर, वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष साळुंके तथा सहायक पुलिस निरीक्षक किरण वाघ और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा पुलिस की कार्रवाई: ₹2.10 लाख मूल्य का 14 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स ज़ब्त, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र...

मुंबई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर बीएमसी की कार्रवाई जारी, 52,448 विज्ञापन हटाए; 4 एफआईआर दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई को अवैध विज्ञापन बैनरों,...

अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले पर बीएमसी की कार्रवाई, कथित अवैध निर्माण के कुछ हिस्से तोड़े।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने...