बीएमसी की CBSE स्कूलों का शानदार परिणाम: 10वीं में 92.89% पास, चार स्कूलों का 100% रिजल्ट।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध 11 स्कूलों के छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष इन स्कूलों का कुल परिणाम 92.89 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की निरंतर प्रगति को दर्शाता है।
इन 11 स्कूलों से कुल 339 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मिठागर CBSE स्कूल की छात्रा आर्या लामने ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीएमसी स्कूलों में प्रथम स्थान हासिल किया।


अन्य मेधावी छात्रों में पुनम नगर स्कूल के सौरभ यादव (97.2%), राजावाड़ी स्कूल के कौस्तुभ त्रिपाठी (97%), पुनम नगर के आर्यन मयेकर (96.6%) और श्रेया सिंह (96.4%), तथा मिठा नगर स्कूल की माही सोलंकी (96.2%) शामिल हैं।


■ चार स्कूलों का 100% परिणाम


बीएमसी के भवानी शंकर रोड (दादर), राजावाड़ी (घाटकोपर), मिठा नगर (मुलुंड) और पुनम नगर (अंधेरी) स्थित स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


परिणामों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि छात्रों ने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में विशेष प्रगति की है, जबकि कुछ विद्यार्थियों ने मराठी विषय में पूरे अंक प्राप्त कर विशेष दक्षता हासिल की है।


इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए विभिन्न शैक्षणिक उपक्रमों को दिया गया है।


इस अवसर पर मुंबई की महापौर रीतु तावड़े, उपमहापौर संजय घाड़ी, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अविनाश ढाकणे और उप आयुक्त (शिक्षा) डॉ. प्राची जांभेकर सहित अन्य अधिकारियों ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...