बीएमसी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित सभी विद्यालयों में आज धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया।शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल तथा शिक्षणाधिकारी सुजाता खरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मुफ्त 27 शैक्षणिक वस्तुओं का भी वितरण किया गया।

एच पूर्व विभाग में सहायक मनपा आयुक्त मृदुला अंडे के निर्देशन पर वार्ड के सभी विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुंबई पब्लिक स्कूल, सांताक्रूज़ पूर्व हिंदी में प्रवेशोत्सव तथा विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक वस्तुओं के वितरण के साथ नवीन बालवाड़ी कक्षा का उद्घाटन किया गया। बीएमसी के पूर्व शिक्षक तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ नागेश पांडे, रामचंद्र यादव, अंजू चौबे, इंद्रसेन चौबे, बृजेश यादव, शारदा कांदलगांवकर, दीपिका सोरते, राजकुमार सिंह, अरुणा चौधरी ऋतुजा कस्बे, सुरेखा झिंगारे, संगीता संगीता गौड़, मनीषा कांबले उपस्थित रहे। डॉ नागेश पांडे के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चे लगातार उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं। कुल मिलाकर यह महानगरपालिका की सबसे आकर्षक स्कूलों में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते आज दोपहर बाद सभी स्कूल-कॉलेज बंद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा...

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा ₹10 लाख की निवेश ठगी में गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई के दिंडोशी पुलिस ने ₹10...