बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा में लगातार चौथी बार जिला महामंत्री बनें कमलेश दुबे।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

भारतीय जनता पार्टी, मीरा भायंदर शहर जिला द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त पद वितरण कार्यक्रम समारोह में विधायक नरेन्द्र मेहता के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष संतोष दीक्षित की संस्तुति पर बहुत ही शालीन, कर्मठ एवं अनुशासित कार्यकर्ता कमलेश दुबे को एक बार फिर से उत्तर भारतीय मोर्चा में जिला महामंत्री पद का उत्तरदायित्व सौंपा है।

भाजपा आगामी महानगरपालिका चुनावों में उत्तर भारतीय लोगों का पूर्ण समर्थन मिले, इसके लिए कमलेश दुबे को लगातार चौथी बार मोर्चे का महामंत्री बनाया गया और कमलेश दुबे ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आगामी मनपा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता नरेंद्र मेहता द्वारा दिया नारा “अबकी बार 70 पार” को चुनाव परिणाम में परिवर्तित किया जाएगा। इसके पहले मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद उपाध्याय एवं सुरेश सिंह के दो बार के कार्यकाल में भी महामंत्री रहे और अब संतोष दीक्षित की अध्यक्षता में कमलेश दुबे को एक बार फिर से महामंत्री बनाया गया। कमलेश दुबे मोर्चे में महामंत्री के रूप में पार्टी की सेवा पूर्ण समर्पण और तत्परता से कर रहे हैं।

जैसे ही चौथी बार उन्हें फिर से महामंत्री पद मिला उत्तर भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई बधाई देने वालों में विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, महामंत्री बृजेश तिवारी, महामंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह, कनकिया मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष दीक्षित , महिला जिला अध्यक्ष वैशाली भोईर, मोर्चा की पूर्व जिला महिला अध्यक्ष चंद्रावती त्रिपाठी, रेनू मल्लाह, पूर्व महापौर डिंपल मेहता, अनीता राय, विवेक उपाध्याय, विनय पाठक, रामानंद पांडे, वरिष्ठ समाज सेवक रत्नाकर मिश्रा, संदीप तिवारी, नगरसेवक मनोज दुबे, विजय राय, दरोगा पांडे, शैलेश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय , गायक मुकेश तिवारी, राजू दुबे, पूजा विश्वकर्मा, अजीत उपाध्याय सहित अनेक शुभचिंतकों का समावेश रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डालमिया कॉलेज में हिंदी उत्सव और शिक्षक सम्मान समारोह, 120 शिक्षकों का किया गया सम्मान।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रह्लादराय डालमिया लायंस कॉलेज के...