मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली पश्चिम स्थित आईसी कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर (13 फरवरी) करीब 20 से 25 फीट गहरे कुएं से एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जनक के रूप में हुई है, जो गणपत पाटिल नगर का निवासी बताया गया है।


पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासियों को कुएं के आसपास से तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला।
वरिष्ठ निरीक्षक हरीश गवली ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मृतक दो रात पहले गलती से कुएं में गिर गया होगा।उन्होंने कहा, “व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट थी। फिलहाल परिवार द्वारा केवल पहला नाम ‘जनक’ ही उपलब्ध कराया गया है, अन्य विवरणों की पुष्टि की जा रही है।”
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके। इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर आगे की जांच जारी है।


