बोरीवली में छत से 10 लाख रुपये से अधिक का मोबाइल टावर चोरी, कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय


मुंबई के बोरिवली पूर्व स्थित एक आवासीय सोसायटी से 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मोबाइल टावर और उससे जुड़े महंगे तकनीकी उपकरण चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि चोर पूरी संरचना ही उखाड़कर ले गए। मामले में बोरिवली न्यायालय के आदेश के बाद कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शिकायत जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि और कंपनी में तकनीशियन के रूप में कार्यरत बाबू पोकळे ने दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 में बोरिवली पूर्व स्थित मातृ आशीष को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की इमारत की छत पर मोबाइल टावर लगाया गया था। बाद में विलय प्रक्रिया के तहत इस टावर का स्वामित्व जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पास आ गया।


जून 2022 में कंपनी की ओर से टावर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जब कंपनी का प्रतिनिधि मौके पर पहुंचा तो वहां मोबाइल टावर पूरी तरह गायब मिला। आसपास जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर टावर के साथ-साथ शेल्टर, एसएमपीएस बैटरी बैंक, एयर कंडीशनर और अन्य तकनीकी उपकरण भी उखाड़कर ले गए हैं।


घटना के बाद कंपनी ने पहले बोरिवली के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी (JMFC) न्यायालय में निजी शिकायत दाखिल की। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के तहत पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया।


न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लाखों रुपये का मोबाइल टावर और उससे जुड़े महंगे उपकरण किस तरह चोरी किए गए, उन्हें कहां ले जाया गया और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नया जन सुविधा केंद्र जहाँ दूध की रखवाली करेगी बिल्लियां !

मुंबई वार्ता संवाददाता जौनपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिलाधिकारी...