मुंबई में भारी बारिश के बीच महापौर ऋतु तावड़े का घाटकोपर ईस्ट का दौरा, जलनिकासी और सुरक्षा कार्यों के दिए निर्देश।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की महापौर ऋतु तावड़े ने शुक्रवार को घाटकोपर पूर्व स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र वार्ड क्रमांक 132 के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलभराव और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण करते हुए जलनिकासी, सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।


इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक पराग शाह, नगरसेवक धर्मेश गिरी तथा बीएमसी के एन वार्ड के संबंधित अधिकारी और अभियंता भी मौजूद रहे।
महापौर ने निर्देश दिए कि पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) वाली सभी इमारतों के बाहर वर्षा जल निकासी के लिए नई नालियां बनाई जाएं और सभी मैनहोल पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं। संकल्प सेवा के पास स्थित रुपारेल इमारत के बाहर नई नाली का निर्माण तत्काल शुरू करने को कहा गया।


सत्कार और सुखदा इमारतों के बाहर जलभराव रोकने के लिए नई ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने, विद्याभवन रोड और भजन समाज मार्ग (गारोडिया पैलेस के सामने) फुटपाथ पर ढक्कन लगाने के निर्देश भी दिए गए।


डॉ. हेडगेवार उद्यान के पास नई वर्षा जल निकासी लाइन डालने का निर्देश दिया गया, ताकि सड़क पर बहने वाला पानी सीधे ड्रेनेज में जा सके। पुष्प विहार मार्ग पर फुटपाथ के किनारे खुली नालियों पर जाली और ढक्कन लगाने को भी कहा गया।


प्रगति चॉल के प्रवेश द्वार पर स्थित मैनहोल को सुरक्षित बनाने, पीछे बहने वाले नाले के दोनों ओर रेलिंग लगाने तथा सार्वजनिक शौचालय तक सुरक्षित मार्ग और सुरक्षा रेलिंग तैयार करने के निर्देश भी महापौर ने अधिकारियों को दिए।


यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नाथ पाई रोड पर दोनों ओर होने वाली पार्किंग पर रोक लगाने और मेट्रो फ्लाईओवर के नीचे पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग विकसित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।


महापौर ने गारोडिया नगर फेडरेशन की निजी भूमि पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से एक सुंदर उद्यान विकसित करने की योजना तैयार करने का सुझाव दिया। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों की जड़ों को सुरक्षित रखने और आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए टीकाकरण एवं नसबंदी अभियान तेज करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए।


महापौर ऋतु तावड़े ने कहा कि बरसात के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाएं महानगरपालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। घाटकोपर पूर्व के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है, ताकि पानी की निकासी तेजी से हो और सभी बुनियादी सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।


भारी बारिश के बीच महापौर, विधायक, नगरसेवक और बीएमसी अधिकारियों को स्वयं सड़कों पर उतरकर निरीक्षण करते देख स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया और निर्देशित सभी कार्य जल्द पूरे होने की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डॉ योगेश दुबे ने की स्किल डेवलपमेंट सेंटर, छात्रावास और चिल्ड्रन होम बनाने की घोषणा।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय क्षेत्र के युवाओं के कौशल...