मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका की सीमा मे मैंग्रोव जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, वहीं सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर खुलेआम अतिक्रमण हो रहा है। इस गंभीर स्थिति पर प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया है।


उन्होंने कहा कि जब इलाके में बिकने वाले ड्रग्स संबंधी पूरी जानकारी पत्रकार महज दो दिनों में मुझे जमीनी सच्चाई के साथ दे सकते सकते हैं, तो फिर आधिकारिक यंत्रणा ऐसा करने में क्यों असफल हो रही है ?—यह एक गंभीर प्रश्न है।महिला सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।
रिक्षाओं में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार, पर्स और चेन चोरी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बोरिवली पूर्व में रेलवे समय के अनुसार रिक्षाएं उपलब्ध कराने के लिए रिक्षा स्टैंड का सुव्यवस्थित नियोजन करने और प्री-पेड रिक्षा-टैक्सी व्यवस्था तुरंत शुरू करने की मांग की गई है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन उपलब्ध कराना उनका अधिकार है। बोरिवली में रिक्षा खड़ी कर स्थानीय नागरिकों को भाड़ा देने से इनकार करना पूरी तरह अनुचित है।संजय उपाध्याय ने सड़क किनारे अवैध रूप से नॉनवेज बिक्री और बड़े चाकुओं के खुले इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मुंबई में 6 इंच से बड़े चाकुओं की अनुमति नहीं है, तो फिर बोरिवली में अलग छूट क्यों दी जा रही है? यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।
उन्होंने दो टूक कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। बोरिवली में अनुशासन, सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस पूरे मामले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की गई है।
उन्होंने अंत में कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और अधिकार सर्वोपरि हैं और मुंबई जैसे महानगर में किसी भी तरह की अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी।


