बोरीवली में भव्य वृक्षारोपण और मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन, विधायक संजय उपाध्याय के जन्मदिन पर होगा जनजागृति अभियान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, हरित मुंबई और जनकल्याण के उद्देश्य से विधायक संजय उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, गुरुवार, 28 मई 2026 को भव्य सामूहिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे संजय गांधी नैशनल पार्क, बोरीवली (पूर्व) में आयोजित होगा।


इस विशेष अभियान में बोरीवली विधानसभा के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी तथा बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा “हरित मुंबई” के संकल्प को मजबूत करना है।


आयोजकों के अनुसार, तेजी से बदलते पर्यावरणीय हालात और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान भी किया जाएगा।


इसी दिन विधायक संजय उपाध्याय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में “आरोग्य सेवा दिवस” के अंतर्गत बोरीवली विधानसभा के विभिन्न वार्डों में मुंबई के सबसे बड़े एवं सर्वसमावेशक मुफ्त आरोग्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच शिविर, होम्योपैथी जांच, रक्तदान शिविर तथा थायरॉइड जांच जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


भाजपा बोरीवली विधानसभा की ओर से कहा गया है कि यह उपक्रम सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आयोजकों ने सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाजहित में योगदान देने की अपील की है।


“एक वृक्ष – एक जीवन” के संदेश के साथ लोगों से प्रकृति को सुरक्षित, समृद्ध और स्वस्थ बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र पर बढ़ते कर्ज और ठेकेदारों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार घिरी, एनसीपी (एसपी) का बड़ा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में बढ़ते सार्वजनिक कर्ज और...

बखरी—-

सुरेश मिश्र / कवी/मुंबई वार्ता गर्मी थी या...