ब्रह्मा कुमारी : सुरक्षा सेवा प्रभाग का रजत जयंती समारोह ।

Date:

■ ‘सेल्फ एम्पावरमेंट टू नेशनल एम्पावरमेंट’ राष्ट्रीय अभियान

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से संबद्ध सुरक्षा सेवा प्रभाग का रजत जयंती समारोह पूरे देश में ‘सेल्फ एम्पावरमेंट टू नेशनल एम्पावरमेंट’ अभियान के रूप में मनाया गया। यह अभियान एक सप्ताह तक मुंबई के सभी ब्रह्माकुमारी केंद्रों में आयोजित किया गया।

अभियान का शुभारंभ मुंबई पुलिस कमांडोज के फोर्स-1 यूनिट में हुआ। इसका समापन एक समारोह में बोरीवली ब्रह्मा कुमारीज़ सब ज़ोन सेंटर में आयोजित किया गया जिसमें 300 से अधिक विभिन्न विभागों के सुरक्षा बलों के जवान शामिल हुए।

मालाड ब्रह्माकुमारी केंद्र के ब्रह्माकुमार संजय पोरवाल ने बताया कि इस अभियान के द्वारा अब तक विभिन्न संगठनों के संयोजन में 30 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें सेना, नौसेना, महाराष्ट्र पुलिस, मुंबई पुलिस, एनएसजी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों से लगभग 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लाभान्वित हुए हैं। ब्रह्माकुमारी सुरक्षा सेवा प्रभाग की स्थापना 2000 में की गई थी जिसके माध्यम सुरक्षाबलों का सम्मान और प्रोत्साहन करना था। संस्था का मानना है कि जब हम स्वयं को सुरक्षित रखने में समर्थ होंगे तो राष्ट्र भी सुरक्षित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...