ब्राह्मण एकता मंच का सम्मान समारोह संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह मालाड पश्चिम स्थित अस्पी आडिटोरियम मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ।

स्वामी कैलाशपुरी महाकाल बाबा, पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर, सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा (डीआईजी सीआरपीएफ) और पूर्व कमिश्नर के.एस. मिश्र के आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ सागर त्रिपाठी (साहित्यकार), चंद्र किशोर शर्मा (पत्रकार लखनऊ), डॉ ओमप्रकाश दूबे (संस्थापक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज), पं.उमेश दूबे (भवन निर्माता), धर्मानुरागी रामदेव (मुन्ना पांडेय को ब्राह्मण भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ करुणा शंकर उपाध्याय, समाजसेवी संजय मिश्रा, राममंदिर वैष्णव आश्रम के ट्रस्टी लक्ष्मण द्विवेदी, समाजसेवी डॉ अमर मिश्र, विवान कारूलकर, पं. अभिषेक दूबे, एड् विपिन दूबे, पटकथा लेखक बृजमोहन पांडेय, पं. हर्षित मिश्र, को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वीरेंद्र याज्ञिक,, डॉ अमर नाथ मिश्र, जीएसटी कमिश्नर विवेक पांडेय, डॉ राधेश्याम तिवारी, पं. अरुण मिश्रा, यूबीटी शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दूबे, पं.विद्याधर मिश्र, शिक्षानुरागी पं.दिनेश त्रिपाठी, रमेश मिश्र, डॉ दयानंद तिवारी, पं. मधुसूदन द्विवेदी, प्रभाकर चंद्र शेखर शुक्ल, गौरी शंकर तिवारी,गौरी शंकर चौबे, वागीश दूबे, संतोष तिवारी, आनंद मिश्र, उमाकांत तिवारी, एड् अशोक दूबे सहित भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।

इससे पूर्व ब्राह्मण एकता मंच एवं चैरिटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. मिथिलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सचिव राम ललित मिश्र व कमलेश तिवारी,एड् विनय कुमार दुबे, एड् विनोद पाठक ने अतिथियों का शाल व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। इससे पूर्व आयोजित कवि सम्मेलन में फिल्मी गीतकार विनोद दूबे, सुरेश शुक्ल, कुसुम तिवारी,राजेश दुबे अल्हड़ ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्र व पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी: डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद।

■ वर्षा गायकवाड ने भाजपा-आरएसएस पर संविधान बदलकर मनुस्मृति...

पुणे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक, सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को पूरा सहयोग देंगे: सुप्रिया सुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...