श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की पायधुनी पुलिस थाने ने एक ड्रग्स मामले की जांच के दौरान ओशिवरा इलाके से 3 आरोपियों को रू 33.86 करोड़ की हिरोइन समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पायधुनी पुलिस ने गत 16 दिसम्बर को मस्जिद बंदर इलाके से दो आरोपियों जलाराम ठक्कर और वसीम सैय्यद को रू 1,30,48,800 मूल्य की 326.22 ग्राम हिरोइन समेत गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच के दौरान रुबीना सैय्यद, शबनम शेख, मुस्कान शेख, अब्दुल कादिर शेख को गिरफ्तार किया गया।


इनको हिरोइन की आपूर्ति करने वाले आरोपी मेहरबान अली की खोज में पुलिस ओशिवरा इलाके में पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों नवाजिस खान, सारिक सलमानी और समद खान को रंगे हाथों हिरोइन की पुड़िया बनाते गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 33,86,76,300 रुपए की हिरोइन बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 36,74,92,400 करोड़ का ड्रग्स बरामद कर कुल 6 पुरुष और 3 महिला ड्रग्स पैडलरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख, पुलिस उपायुक्त (पोर्ट जोन) विजय कांत सागर, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती रेणुका बुवा के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई पायधुनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद गांवकर की टीम ने की है।



Good