भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 16 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर, मुंबई-पुणे में करेंगे गणपति दर्शन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार, 16 सितंबर को महाराष्ट्र के एक दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक दौरे पर आएंगे। गणेशोत्सव के अवसर पर वे मुंबई और पुणे के प्रमुख गणेशोत्सव मंडलों एवं मंदिरों में जाकर भगवान श्रीगणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वे देश और महाराष्ट्र की जनता के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।


नितिन नबीन का बुधवार सुबह 10:20 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन होगा। इसके बाद वे सीधे ऐतिहासिक श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचेंगे और भगवान गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।


सुबह 11:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध ‘लालबाग के राजा’ गणेश मंडप में पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे मलबार हिल स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास जाएंगे और वहां भगवान गणेश के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे मलबार हिल स्थित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सरकारी आवासों पर जाकर गणपति दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।


दोपहर 2:15 बजे नितिन नबीन बांद्रा रिक्लेमेशन स्थित गणेश मंडप में दर्शन करेंगे। मुंबई के कार्यक्रम पूरे करने के बाद वे पुणे के लिए रवाना होंगे।
पुणे पहुंचने पर वे सबसे पहले कसबा गणपति के दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे विश्वप्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। शाम 5:30 बजे वे सदाशिव पेठ स्थित साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल के गणपति की पूजा करेंगे। इसके बाद कोथरूड स्थित श्री साई मित्र मंडल के गणपति के दर्शन करेंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डेढ़ दिन के गणेश विसर्जन में 25,231 मूर्तियों का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशोत्सव के दौरान डेढ़ दिन के...

14 करोड़ की सीवेज कंसल्टेंसी का 31 साल बाद भारी खामियाजा, बीएमसी को चुकाने होंगे 65 करोड़ रुपये।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय करीब तीन दशक पुराने एक सीवेज...

मोदक महोत्सव 2026: बीएमसी के महिला बचत समूहों को एफडीए ने दिया खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशोत्सव के अवसर पर बृहन्मुंबई...