मोदक महोत्सव 2026: बीएमसी के महिला बचत समूहों को एफडीए ने दिया खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

गणेशोत्सव के अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से इस वर्ष भी ‘मोदक महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। बीएमसी के नियोजन विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव के तहत महिला बचत समूहों द्वारा तैयार किए गए उकड़ीचे और तले हुए मोदक मुंबईकरों को उपलब्ध कराए जाएंगे।


इस वर्ष के मोदक महोत्सव की खास बात यह है कि महिला बचत समूहों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के सहयोग से खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बीएमसी और एफडीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में मोदक तैयार करते समय स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग, कच्चे माल की गुणवत्ता तथा पैकेजिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर महिलाओं को मार्गदर्शन दिया गया।


प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों के अनुसार महिला बचत समूहों ने खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करते हुए मोदक तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके चलते इस वर्ष गणेशोत्सव में मुंबईकरों को घरेलू स्वाद वाले स्वादिष्ट मोदक के साथ स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तैयार किए गए गुणवत्तापूर्ण मोदक उपलब्ध होंगे।


बीएमसी के इस उपक्रम का उद्देश्य महिला बचत समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही मुंबईकरों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मोदक उपलब्ध कराना है। इस पहल से महिला सशक्तिकरण और खाद्य सुरक्षा, दोनों उद्देश्यों को एक साथ बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डेढ़ दिन के गणेश विसर्जन में 25,231 मूर्तियों का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशोत्सव के दौरान डेढ़ दिन के...

14 करोड़ की सीवेज कंसल्टेंसी का 31 साल बाद भारी खामियाजा, बीएमसी को चुकाने होंगे 65 करोड़ रुपये।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय करीब तीन दशक पुराने एक सीवेज...