भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का सम्मेलन गोरेगांव में संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई द्वारा आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन,पक्ष प्रवेश एवं छतरी वितरण का भव्य आयोजन गोरेगांव पूर्व स्थित मेवाड़ भवन हॉल में संपन्न हुआ।उत्तर भारतीय समाज की एकता,सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता को समर्पित इस आयोजन में विभिन्न राज्यों और समुदायों के लोग उपस्थित थे।

उत्तर भारतीय सम्मेलन का आयोजन मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष विजय दयाशंकर यादव एवं उपाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में वंचित बहुजन आघाडी के पदाधिकारी विनोद पाखरे ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा।मुंबई में मानसून शुरू होने से पहले सम्मेलन में आए लोगों को छतरी वितरण भी किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर मुंबई भाजपा महामंत्री एवं सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी,उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा एवं उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विप्लव अवसरे, लक्ष्मण नाडार, प्रीतेश पटेल एवं विनोद पाखरे का विशेष योगदान था। मंच पर उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारीयों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विवादित नाटक ‘इठ्ला’ पर सेंसर बोर्ड की सख्ती, संतों के नाम और आपत्तिजनक दृश्य हटाने के आदेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता वारकरी संप्रदाय और हिंदू संगठनों...

समाजसेवी और उद्यमी दीपक राय का ठाणे दौरा, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने।

मुंबई वार्ता संवाददाता समाजसेवी और उद्यमी शांति सुदामा...