भिवंडी: उड़न दस्ते की कार्रवाई- 4.40 लाख रुपये नकद जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता/कृष्ण गोपाल सिंह/भिवंडी

भिवंडी महानगरपालिका आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू रहने की अवधि में उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख 40 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 1 जनवरी को शाम लगभग 5.45 बजे साईबाबा चेक नाका क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई।फ्लाइंग स्क्वाड नंबर–1 के अधिकारी दीपक हनुमान नाईक और उनकी टीम ने आचार संहिता स्क्वाड प्रमुख एवं अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके तथा सहायक स्क्वाड प्रमुख समीर जवारे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी।

साईबाबा नाका पर निरीक्षण के दौरान चार पहिया वाहन क्रमांक एमएच-05-ईवी-6667 को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 4 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए।जब वाहन चालक नरेंद्र सिंह मधुकर देवरे से उक्त राशि के स्रोत, गंतव्य और उद्देश्य के बारे में पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया।

इसके बाद उड़न दस्ते ने नकदी की गिनती और सत्यापन कर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। जब्त की गई राशि को बाद में महानगरपालिका के खजाने में जमा करा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आर.जे. कॉलेज ने फिर जीता इंटर-कॉलेजिएट टूर्नामेंट, कोचों और खिलाड़ियों को बधाई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय कलिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित...

मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के बिना अवैध प्रैक्टिस करने वाले 10 बोगस डॉक्टरों पर मुंबई क्राइम ब्रांच 7 की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई के भांडुप, मानखुर्द, कुर्ला, जोगेश्वरी,...