भिवंडी मनपा के 3 सरकारी स्कूल जर्जर घोषित, 523 छात्रों की शिक्षा हो रही प्रभावित।

Date:

■ विद्यार्थियों को मिल रही पांच के बजाय सिर्फ ढाई घंटा ही शिक्षा,प्रशासन उदासीन,अभिभावकों में रोष।

मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी

भिवंडी मनपा के तीन सरकारी स्कूलों की इमारतों की हालत खस्ता होने के कारण उन्हें बंद कर दिया गया है। जिनमें आधा दर्जन स्कूले चल रही थी। अब इनमें से दो स्कूलों के बिल्डिंगों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार की तरफ से तकरीबन 10 करोड़ का फंड मंजूर किया गया है।जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मनपा द्वारा बंद की गई तीनो स्कूलों के 523 विद्यार्थियों को कई किमी दूर धामनकर नाका स्थित सनसाइन बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है। जहां बच्चों को पांच घंटे की बजाए केवल ढाई घंटा ही शिक्षा दी जा रही है। जिसके कारण विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। भिवंडी शहर में मनपा प्रशासन द्वारा 94 सरकारी स्कूलें संचालित की जाती है। जो मनपा के 46 इमारतों में संचालित किया गया है।जिसमें तकरीबन 40 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करते है।मनपा प्रशासन ने स्कूलों के बिल्डिंगों में से 3 इमारतें जर्जर होने के कारण उन्हें मनपा ने अतिधोकादयक घोषित कर बंद कर दिया है। जिनमें निजामपुरा इलाके में स्थित चांद तारा मस्जिद के पीछे पीली स्कूल न. 23, 27 और 90 है। जिसमें 5 प्राइमरी व एक प्राथमिक स्कूल चल रही थी।

इसी तरह धामनकर नाका इलाके में स्थित स्कूल न. 63, व 97 और अजमेर नगर की स्कूल न. 67 का समावेश है। उक्त जर्जर इमारत की स्कूल नंबर 63, 97, 67 में पढ़ने वाले बच्चों को धामनकर नाका के पास की सन साईन बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है। सनसाईन बिल्डिंग में कुछ वर्ग स्क्वायर फूट का हिस्सा मनपा की मिल्कियत है। छात्रों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के बाद जर्जर बंद पड़ी स्कूलों को मनपा प्रशासन ने लावारिस छोड़ दिया है। जिसके कारण शहर में शिक्षा के गुणवत्ता में गिरावट हो रही है।बंद पड़ी स्कूलों में ज्यादातर उर्दू माध्यम की स्कूलें शामिल है।

इधर मनपा शिक्षा विभाग के उपायुक्त बालाकृष्णा शिरसागर ने कहा कि वे स्वयं इसका निरीक्षण कर सभी विद्यार्थियों को पूरे पांच घंटा शिक्षा दिए जाने का प्रयास करेंगे।

◼️10 करोड़ में दो स्कूल बिल्डिंगों को बनाया जाएगा हाईटेक,जल्द ही शुरू होगा कमइधर भिवंडी पश्चिम क्षेत्र के विधायक महेश चौघुले ने बताया कि उनके प्रयत्न से जर्जर हुए तीन स्कूल बिल्डिंग में से दो बिल्डिगों के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार के महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नागरोत्थान महाअभियान 2024- 2025 योजना अंतर्गत तकरीबन 10 करोड़ रुपए की निधी हेतु शासकीय मान्यता प्राप्त हुआ है।

जिसके तहत संगमपाडा हेमरत्न शाला क्रमांक 16,28,38 के नया स्कूल बिल्डिंग बनाने के लिए 4 करोड़ 99 लाख 95 हजार 291 रुपए की निधि राज्य सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है।इसके अलावा निजामपुरा पीली स्कूल क्रमांक 7,8,11,27,29 के लिए 4 करोड़ 74 लाख 86 हजार 489 रुपया पास हुआ है। जिसमें से 70 फीसदी निधी राज्य सरकार द्वारा एवं 30 प्रतिशत निधी भिवंडी मनपा को खर्च कर उक्त दोनों बिल्डिंगों को पूरी तरह से हाईटेक व डिजिटल बनाया जाएगा।जिसके निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसके निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

विधायक चौघुले ने बताया कि बच्चे हुए एक स्कूल के लिए भी राज्य सरकार से निधी लाने के लिए प्रयत्नशील है।उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं करेंगे।क्योंकि आज के बच्चे कल के नए भारत के भविष्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...