भिवंडी में स्टेम वॉटर प्लांट में क्लोरिन गैस रिसाव, चपेट में आए 5 कर्मचारी,2 की हालत चिंताजनक।

Date:

■ सिलेंडर बदलने के दौरान हुआ हादसा, सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्रीय लोगों लिए गए सतर्क,इलाके में फैला भय.

मुंबई वार्ता संवाददाता/ भिवंडी

भिवंडी के स्टेम वाटर प्लांट में सोमवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच कर्मचारी घायल हो गए।जिसमें से दो की स्थिति गंभीर है।वही आसपास की इमारतों के कुछ लोग भी गैस की चपेट में आ गए है। सभी प्रभावितों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मनपा प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर पहंच गई और इलाके को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

मनपा सूत्रों के अनुसार भिवंडी मनपा के टेमघर इलाके में स्थित डिसइंफेक्ट कर क्लोरिन का इस्तेमाल कर पानी को पीने के लिए शहर की जानत को सप्लाई किया जाता है।सोमवार की देर रात उक्त प्रोसेस को करने के लिए क्लोरिन गैस सिलेंडर बदलने का काम रात 12 बजे स्टेम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था।इसी दौरान लापरवाही से गैस सिलेंडर का वॉल खोलते समय स्लिप हो गया।जिसके कारण सिलेंडर से बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव होने लगा।इस कारण वहां मौजूद पांच कर्मचारी इस गैस रिसाव से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें वॉचमैन अखिलेश मिश्रा, केमिस्ट फिल्टर प्रकाश पाटिल, हेल्पर ऋषिकेश म्हात्रे, फिल्टर हेल्पर विपुल चौधरी और पीएसई हेल्पर जयवंत चौधरी शामिल हैं। इन सभी घायलों का अस्पताल में जांच हो रहा है।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके,मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर, अग्निशमन विभाग, मुख्य आपातकालीन कक्ष के कर्मचारी, सुरक्षा अधिकारी के साथ-साथ शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक तुरंत मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था।गैस लीक होने से वाटर प्लांट के साथ मौजूद पड़ोस की इमारत के कुछ लोग भी प्रभावित हुए है। इन प्रभावितों को भी तत्काल उपचार के लिए भिवंडी के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके को भी खाली कराने को कहा गया, लेकिन गैस रिसाव रुकने के बाद प्रशासन ने लोगों को रोकने के लिए घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा बनाया है, जहां सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है।साथ ही मनपा जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर पूरी रात सतर्कता के मद्देनजर रातभर घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रण कर परिस्थिति को सामान्य कर दिया।आए दिन होते रहती है अनदेखी के कारण हादसेइसके पहले मई 2023 में स्टेम के शहाड़ गांव में स्थित पंपिंग स्टेशन में करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी।

यह हादसा कंपनी द्वारा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के कारण हुआ था।जबकि आए दिन कंपनी के अनुभवहीन एमडी के लापरवाही व अनदेखी के कारण इस प्रकार के हादसे होते रहते है।साथ ही इलेक्ट्रिक संसाधनों की रखरखाव में लापरवाही के कारण आए दिन होने वाले इलेक्ट्रिक फाल्ट के कारण पंपिंग स्टेशन आए दिन बंद पड़ते रहते है जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ता है।

एमडी के लापरवाही की प्रशासन द्वारा जांच भी शुरू है।स्टेम में अनुभवहीन अधिकारियों के कारण होने वाली गलतियों के बावजूद कंपनी ऐसे लोगों पर कार्रवाई के बजाय उन पर ही भरोसा दिखाती है।जिसके कारण किसी दिन बड़े हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...