भिवंडी में जिला परिषद स्कूल के 500 विद्यार्थियों को किया गया नोटबुक वितरण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जय दुर्गा मित्र मंडल, करिवली गांव के संयुक्त तत्वावधान में भिवंडी के करिवली गांव में स्थित जिला परिषद स्कूल के 500 विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण का कार्यक्रम समाजसेवक अंकुश लघुशेट्टी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगेश यादव ने बताया किविद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक नोटबुक वितरित की गई, जिससे उनकी पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। जो ट्रस्ट एवं मित्र मंडल द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु यह एक सराहनीय पहल रही।

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, कारीवली ग्रामपंचायत सदस्य वैभव पाटिल, मुकेश झा , पवन यादव, सुमित पाटिल, गणेश गुप्ता सहित जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य मुकेश चौबे, पी डी यादव, धीरेंद्र पाल, रामनारायण सोनी, सत्यनारायण सरोज, समीर शेख, अजय यादव तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में वेंकटेश चिटकेन एवं भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक रत्नाकर , सरपंच संजय नाइक और ट्रस्ट के अध्यक्ष मंगेश यादव उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

प्रमोशन के 2 दिन बाद ही गिरफ्तार—पुलिस इंस्पेक्टर 28 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)...

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...