● हत्या के प्रयास के दर्ज केस में आरोपी को बचाने के लिए ले रहा था घूस
मुंबई वार्ता संवाददाता/भिवंडी
भिवंडी के कोनगांव पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक पुलिस उपनिरीक्षक को 10 हजार रुपए घुस लेते ठाणे एंटी करप्शन विभाग की टीम ने रंगोहाथ गिरफ्तार किया है।वह हत्या के प्रयास के मामले में संदिग्ध को गिरफ्तारी से बचने के लिए रिश्वत ले रहा था। जिस पर उसी के तैनाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार कोनगांव पुलिस स्टेशन में कई दिन पहले हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज हुआ था।जिसकी जांच पीएसआई राजेश डोंगरे (34) कर रहे थे। इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी को सजा से बचने के लिए पीएसआई ने बतौर रिश्वत 80,000 रुपये की मांग की थी। इसके बाद समझौता के तहत 25 हजार रुपए देने पर मामला तय हुआ था।जिसके बाद सामने वालों ने इसकी शिकायत ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज कराया।जिसके बाद जांच में यह बात सामने आई कि पुलिस उपनिरीक्षक राजेश डोंगरे ने रिश्वत की मांग की थी।
तत्पश्चात एसीबी की टीम ने शनिवार की देर शाम जाल बिछा कर 10 हजार रुपए का रिश्वत लेते पुलिस अधिकारी को रंगों हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नेतराम म्हस्के ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक राजेश डोंगरे के खिलाफ कोनगांव पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे रविवार को छुट्टी के दिन भिवंडी की अदालत में पेश किया गया,जिसे अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है ।


