लोकाधिकार सेवा समिति द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर में 6160 लोगों को बांटा निःशुल्क चश्मा.

Date:

● लाभार्थियों के चेहरे पर आई मुस्कान

आदेश मिश्र/मुंबई वार्ता

लोकाधिकार सेवा समिति,बरौसा द्वारा सुलतानपुर स्थित कादीपुर ब्लाक परिसर में रविवार को मुफ्त नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण समारोह आयोजित किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ल बेबी भइया के संयोजन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने कहा कि जिले के प्रख्यात समाजसेवी चन्द्रशेखर शुक्ल बेबी भइया ने आज कादीपुर ब्लाक परिसर में सेवाभाव का प्रकटीकरण करते हुए यह विशाल शिविर आयोजित कर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी बिखेरने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं हम इनका स्वागत करते हैं।

कादीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर में लखनऊ सुल्तानपुर के प्रख्यात चिकित्सकों की टीम द्वारा 6160 लोगों का परीक्षण किया गया और मानक के अनुरूप उन्हें चश्मा वितरण किया गया। लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ल ने बताया कि संस्थान द्वारा विगत 19 वर्षों से समय-समय पर लोक कल्याणार्थ तमाम लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है।

रविवार को कादीपुर ब्लाक परिसर में यह नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को समिति द्वारा सेवायें प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ल बेबी भइया द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह मे अभी तक लग भग 1251, कन्याओं का विवाह संपन्न करा चुके हैं .

कार्यक्रम में लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर शुक्ल रिंकू भइया, कादीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण मिश्रा, बार एसोसिएशन कादीपुर अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष दयाराम पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ सी बी शुक्ल, करौदी ब्लॉक प्रमुख सर्वेश मिश्र,जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ल, एनआईसी प्रवक्ता अजय बहादुर सिंह,वरिष्ठ पत्रकार केशव प्रसाद मिश्र, रितेश दुबे पप्पु, पत्रकार सूर्य प्रकाश तिवारी, अमरीश मिश्र, रमाकांत बरनवाल, बिजय गिरी,सभाजीत पांडेय, रोहित उपाध्याय, अधिवक्ता दयाराम पांडेय,सुभाष त्रिपाठी, आई पी पांडेय, अधिवक्ता प्रवीण शुक्ला, अभिषेक पांडेय, अमर बहादुर तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, उमाशंकर मिश्र, आदेश मिश्र, प्रधान नीरज पांडेय, संदीप दुबे, नवीन सिंह, राहुल शुक्ला, संजय शुक्ला, हरीश दुबे, सुनील वर्मा, अरुण बर्मा, पंच बहादुर वर्मा, प्रधान विक्की यादव, संजीत सिंह, महेश तिवारी, हैपी पांडेय, अंजनी यादव, मिठू शुक्ला, बबलू तिवारी, आकाश दुबे, प्रदीप जयसवाल, अमर बहादुर सिंह,दीपक शुक्ल, कृष्णा सिंह, गुरु प्रसाद मिश्र सहित क्षेत्र के कई सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित थे.

अधिवक्ता सभाष त्रिपाठी,आचार्य नीरज मिश्र ने कार्यक्रम मे मंच संचालन किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में ‘रन ऑफ यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक लोगों ने लगाई दौड़।

■ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जलजा फाउंडेशन...