मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी की इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल की वैद्यकीय अधीक्षक डॉक्टर माधवी पंदारे(खराडे) ने महाराष्ट्र शासन की तरफ से चलाये जा रहे अवयवदान जागरूकता अभियान के तहत खुद अपना अंग दान करने हेतु प्रतिज्ञापत्र भरा है।ऐसा करके उन्होंने समाज के लिए एक मिशाल पेश किया की है कि महिलाएं भी अवयवदान कर सकती हैं।जो शहर में चर्चा व प्रशंसा का विषय बना हुआ है।


इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल की वैद्यकीय अधीक्षक डॉक्टर माधवी पंदारे(खराडे) ने इस दौरान कहा कि अवयवदान करना केवल वैद्यकीय कार्य नहीं है बल्कि यह एक मानवीय कार्य है। अवयवदान करके आप कितनो के जीवन में केवल रोशनी ही नहीं लाते हो,आप उन्हें एक नया जीवन देने का मानवीय कार्य भी करते हो। इसमें समाज के हर एक व्यक्ति को भाग लेना चाहिए।


उन्होंने कहा कि अवयवदान करने को लेकर किसी भी प्रकार की कोई शंका या समस्या हो तो वह उपजिला अस्पताल से कभी भी संपर्क कर सकते हैं।जहां पर सभी शंकाओ को दूर करने का पूरा प्रयास होगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र शासन के द्वारा एक क्यूआर कोड जारी किया गया है आप उस क्यूआर कोड के द्वारा आसानी से अपना अवयवदान प्रतिज्ञापत्र भर सकते हैं।
आप ऑर्गेन डोनेट के वेबसाइट www.notto.mohfw.gov.in पर जाकर भी अवयवदान का फॉर्म भरकर अपना प्रतिज्ञापत्र भर सकते हैं।


