मजदूर दिवस पर कुलियों को व्हीलचेयर का वितरण।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मजदूर दिवस के अवसर पर सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए धड़क कामगार यूनियन महासंघ ने सूप्रसिद्ध मजदूर नेता अभिजीत राणे की उपस्थिति में बोरीवली रेलवे स्टेशन पर कुलियों को व्हील चेयर वितरित की। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में धड़क कामगार यूनियन के सलाहकार गणपत कोठारी उपस्थित थे।

इस संबंध में बोलते हुए मजदूर नेता अभिजीत राणे ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कुलियों की कार्य सुविधाओं को बढ़ाना और जरूरतमंदों का सहयोग करना है। धड़क कामगार यूनियन की राज्य में 1800 से अधिक इकाइयां हैं, और हर साल मजदूर दिवस के अवसर पर यह यूनियन के माध्यम से जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करती है।

इस अवसर पर कई कुलियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आभार व्यक्त किया। मजदूर दिवस के अवसर पर की गई यह पहल सामाजिक सद्भाव और सहयोग का एक सुंदर उदाहरण थी। इस अवसर पर धड़क ऑटो रिक्शा टैक्सी चालक मालिक संघ के पदाधिकारी अमजद पठान, तुकाराम नाईक, विष्णु परब, विनोद मोरे, चंद्रकांत राऊत, प्रवीण मोहिते, समाधान गायकवाड़, उमेश सावंत, विलास पाटिल, मौली, आत्माराम जागड़े और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...