मनुस्मृति की प्रतियां जलाकर भाजपा-आरएसएस की कथित मनुवादी सोच का विरोध, दादर में युवा कांग्रेस का आंदोलन।

Date:

■ भाजपा कार्यालय के सामने मुंबई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जोरदार नारेबाजी; ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में प्रदर्शन


मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में आयोजित सभा के बाद कथित तौर पर सभा स्थल का ‘शुद्धीकरण’ किए जाने की घटना के विरोध में मुंबई युवा कांग्रेस ने सोमवार को दादर में जोरदार प्रदर्शन किया। मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सामने हुए इस आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनुस्मृति की प्रतियां जलाकर भाजपा-आरएसएस की कथित जातिवादी और मनुवादी विचारधारा के खिलाफ विरोध जताया।


प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की और जातीय भेदभाव के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धीकरण’ की घटना देश के दलित, वंचित और शोषित समाज के प्रति जातिवादी मानसिकता को दर्शाती है।


■ ‘यह केवल खड़गे का नहीं, करोड़ों वंचितों का अपमान’


इस अवसर पर ज़ीनत शबरीन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद सभा स्थल का ‘शुद्धीकरण’ किया जाना जातिवादी मानसिकता की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि यह केवल खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलित, वंचित और शोषित नागरिकों का अपमान है।


उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। इसके बावजूद जाति-पाति और अस्पृश्यता की मानसिकता को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्तियों के खिलाफ युवा कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी।

■ ‘महाराष्ट्र में मनुवादी विचारधारा के लिए जगह नहीं’


शबरीन ने कहा कि संविधान ने देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और सामाजिक न्याय का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिराव फुले, राजर्षि शाहू महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रगतिशील विचारों की विरासत वाले महाराष्ट्र में जातीय भेदभाव और मनुवादी विचारधारा के लिए कोई स्थान नहीं है।


उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों की रक्षा और सामाजिक समानता के लिए युवा कांग्रेस का संघर्ष आगे और तेज किया जाएगा।

■ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद


आंदोलन में मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष ज़ीनत शबरीन, उपाध्यक्ष हुसैन शेख, महासचिव आसिफ खान और संतोष गुप्ता, उत्तर-पूर्व मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेखर जगताप, दक्षिण-मध्य मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रज्ञा ढवले, उत्तर मुंबई युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजयकुमार मिश्रा, उत्तर-पश्चिम मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव यादव और कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल समद सहित प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।


कांग्रेस नेताओं ने इस आंदोलन के माध्यम से जातीय भेदभाव और कथित मनुवादी विचारधारा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया तथा संविधान के मूल्यों एवं सामाजिक समानता की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम बना ‘झूठ की गूंज’: बाबूभाई भवानजी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना नेता और मुंबई के पूर्व...