मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5:45 बजे हुई, जब तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी।


हादसे के समय बाइक पर एक पुरुष और एक महिला सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों और बुजुर्ग व्यक्ति—तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मरीन ड्राइव पुलिस के मुताबिक, हादसे में शामिल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


