श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई शहर में बच्चों के साथ कथित छेड़छाड़ और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटियों के साथ एक व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक हरकतें की गईं। घटना के बाद बच्चों ने घर आकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मामला फिरोज उर्फ सनी इकबाल शेख के खिलाफ दर्ज किया गया है।


पुलिस ने आरोपी फिरोज के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच संबंधित सब-इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। साथ ही, पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी फिरोज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


