● श्री आदर्श रामलीला समिति मुंबई का आयोजन
वरिष्ठ संवाददाता / मुंबई वार्ता

श्री आदर्श रामलीला समिति मुंबई के तत्वावधान में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दक्षिण मुंबई, चर्चगेट के पास, न्यू मरीन लाइंस स्थित कोर्ट सेंटर के बहाई सेंटर हॉल में रविवार को रामनवमी पर हुए पाठ एवं भजनों को ध्रुपद गायक पंडित सुखदेव चतुर्वेदी एवं साथी गायकों ने प्रस्तुत किया।


समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता एवं ट्रस्टी कान बिहारी अग्रवाल के सानिध्य में पाठ किया गया। समिति के ट्रस्टी अनिल कुमार पी. अग्रवाल एवं विनीता अग्रवाल ने यजमान के रूप में पूजा अर्चना किया जिसके बाद सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ। सभागृह में मौजूद सभी राम भक्तों को सुंदरकांड की पुस्तिका प्रदान की गई थी जो साथ में सस्वर पाठ कर रहे थे।


इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, जनक संघवी, पूर्व विधायक राज के. पुरोहित, आकाश पुरोहित, नवीन पांडेय, रविंद्र मिश्र, क्रांति पुरोहित आदि अतिथियों का सम्मान समिति के वैभव गुप्ता एवं उनकी टीम ने किया।
इस मौके पर ललित बगड़िया, गोपाल पचेसिया, शरद अग्रवाल, बृजबिहारी मित्तल, शीतल कुमार अग्रवाल, नवलकिशोर गुप्ता, विनय मिश्र, नरगिस गौर, नितिन मंगलदास, नवनाथ पानसकर, श्रीदेवी गोयल, सरिता मित्तल, राकेश अग्रवाल, विष्णु गोपाल टालीवाल, प्रदीप लाड़ीवाल, विवेक अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, गौरव शर्मा, अनिल गोयल, विष्णु झुनझुनवाला, माया दफ़्तरी, भरत ठक्कर, जय ठक्कर आदि उपस्थित थे।


